सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ उपचुनाव

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। विकास खण्ड पूरेडलई अन्तर्गत रानीमऊ ग्राम पंचायत में शांति व्यवस्था के बीच उपचुनाव समपन्न कराया गया। विकास खण्ड पूरेडलई के ग्राम पंचायत रानीमऊ में ग्राम प्रधान राजपति जायसवाल थीं जिनकी लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया था जिसके बाद से यह प्रधान का पद रिक्त हो गया था और सोमवार को तमाम सुरक्षा के बीच रानीमऊ उपचुनाव को समपन्न कराया गया है जिसमें उपजिलाधिकारी राजीव शुक्ला, सी पवन गौतम, एस एच शमशेर बहादुर सिंह, चैकी प्रभारी मुन्ना सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के बीच चुनाव को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!