एक दिवसीय रोजगार मेला कल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिला सेवायोजन कार्यालय डी0एम0रोड बदायूँ में एक दिवसीय ऑफलाइन व ऑनलाईन रोजगार मेला का आयोजन कार्यालय परिसर में किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में कई कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है। डी.सी.एम टैक्सटाइल, न्यू एडवॉन्स सिक्योरिटी, कोजेन्ट ई0सर्विस बरेली फयूचर ब्राईट लखनऊ आदि कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही है। इस रोजगार मेले में डी0सी0एम0टैक्टाईल्स के एचआर डालचन्द्र ने बताया कि कम्पनी में लगभग 200 रिक्तियॉ हैं। जो कि टेनी के तैर पर भर्तियॉ करेंगी। इसी प्रकार न्यू एडवान्स सिक्योरिटी के मैनेजर रितेश उपाध्याय ने बताया कि लगभग 40 पद रिक्त है। जिसमें अभ्यर्थी हाईस्कूल पास लम्बाई 167 सेमी0 आधार कार्ड फोटो अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ प्रातः 10 बजे मेला स्थल पर उपस्थित हों। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि माननीय योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना की निजी क्षेत्र की कम्पनियों में युवाओ के सुनहरे अवसर प्रदान किये जा रहे है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील है कि अपने सम्पूर्ण प्रमाण पत्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों व योजना का लाभ उठायें।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!