मसौली बाराबंकी। बन्दरो के झुंड को देख घबराया युवक छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर लखनऊ में भर्ती कराया गया है जिसकी हालात नाजुक बनी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम अनुपगंज निवासी 42 वर्षीय अकरम पुत्र खादिम पहलवान सोमवार की भोर घर की छत पर धुप में बैठा था तभी अचानक बन्दरो का झुंड आ गया जिससे घबराकर भागा अकरम छत से गिर गया जिससे अकरम गम्भीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

