श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत व कई घायल

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

फतेहपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महादेवा मंदिर पर जल चढ़ाने गए श्रद्धालुओं से भरी पिकअप रामनगर रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई। वही आधा दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम साढ़ेमऊ की है। जहां पर स्थानीय निवासी ड्राइवर विपिन कुमार टाटा मैजिक संख्या यूपी 32 एन एन 5078 में श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने महादेवा मंदिर गया था। वही करीब 12 बजे वापस लौटते समय फतेहपुर वाया रामनगर रोड स्थित ऊजरवारा गांव मोड़ के पास अचानक तेज रफ्तार टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। रफ्तार तेज होने से वाहन काफी दूर घिसटता चला गया। दुर्घटना के बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। मौके पर जुटे राहगीरों व ग्रामीणो ने सभी को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अनिल पांडे भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन सभी श्रद्धालुओं को सीएचसी फतेहपुर प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया। जहां जरूरी इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल सुखराज निवासी दौलतपुर तथा विवेक कुमार व हरिओम निवासी साढ़ेमऊ की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही रास्ते में ले जाते समय सुखराज की मौत हो गई। ड्राइवर विपिन कुमार 32 वर्ष, गिरधारी 45 वर्ष, रोहित 12 वर्ष, राजे 12 वर्ष, व जसवंत 25 वर्ष सभी निवासी ग्राम साढ़ेमऊ का इलाज चल रहा है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मृतक सुखराज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया वाहन पलटने की वजह वाहन का तेज रफ्तार का होना बताया जा रहा है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!