बच्चों को खिलाई एल्बेन्डाजॉल टेबलेट

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय द्धारा दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूँ में फीता काटकर एवं पेट के कीड़े की दवाई एल्बेन्डाजॉल टेबलेट खिलाकर किया गया। शुभारम्भ के समय स्कूल की प्रधानाचार्या, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएचए नोडल अधिकारी अर्बनए नोडल अधिकारी एनडीडी, एसएमओ डब्लूएचओ, डीएचईआईओ, डीपीएम एनएचएम, डीसीपीएम जिला कोर्डिनेटर टीएसयू अर्बन कोर्डिनेटर आरकेएसके कोर्डिनेटर आदि उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्कूल में उपस्थित छात्र.छात्राओं को एल्बेन्डाजॉल की टेबलेट खिलवाई गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्धारा बताया गया कि कृमि संक्रमण से बच्चों, किशोर, किशोरियों में कुपोषण एवं खून में कमी होती है जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है। सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पाता। डॉ0 मो0 असलम नोडल अधिकारी अर्बन द्वारा बताया गया कि कृमि संक्रमण की रोकथाम आसान है इससे बचने के लिए खुले में शौच न करें, हमेशा शौचालय का प्रयोग करें। आस-पास सफाई रखें। साफ पानी से फल व सब्जियाँ धोंएँ। हमेशा साफ पानी पियें, खाने को ढक कर रखें। नाखून साफ और छोटे रखें। जूते/चप्पल पहनें। हाथ साबुन से धोंऐं, विशोषकर खाने से पहले और शौंच के बाद। सभी बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को कृमि नियंत्रण की गोली (चबाने वाली) सभी सरकारी व सहायता प्राप्त/प्राइवेट विद्यालयों, मदरसों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी यह गोली नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र में खिलवायी जायेगी। जो बच्चे छूट जायें उन्हें 25 जुलाई से 27 जुलाई को मॉपअप दिवस पर गोली जरूर खिलवाएँ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!