शिक्षक संकुल की मासिक बैठक सम्पन्न

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

जै़दपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ल की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में न्याय पंचायत बड़ागांव के शिक्षक संकुल की मासिक बैठक सम्पन हुई। बैठक में नवागत बीईओ संजय शुक्ल ने शिक्षक एव शिक्षिकाओं से परिचय लेते हुए निपुण भारत के शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का आहवान किया। माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ल ने कहा कि सभी स्टाफ विद्यालय समय से उपस्थित होकर बच्चों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक कर उन्हें बचाव के लिए उपाय बताएं। बच्चों को मिड-डे मील मीनू के अनुसार दिया जाए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निपुण भारत के शत-प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु, समय से शिक्षण कार्य, शिक्षक डायरी बच्चों की उपस्थिति डी.बी.टी. पोर्टल पर आधार सत्यापन आदि के पूर्ण करने के आदेश दिये। बीईओ ने कायाकल्प व यू-डायस की समीक्षा की गई। बैठक का संचालन संकुल प्रमुख जमाल अहमद खाँ ने किया। बैठक में एआरपी डॉ बनवारी लाल, विवेक कुमार गुप्ता, संजय कुमार श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, नसीमजहाँ, ऊषा देवी, ऋचा सिंह, पिंकी जायसवाल, पीयूष श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंह, अर्चना बैसवार, रीता, शाबाना अर्शी, कहकँशा खान मायासैनी, अस्फी किदवाई आदि शिक्षक एव शिक्षिकाएं मौजूद रही।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

 

Don`t copy text!