किसानों की समस्याओं को निराकरण करें अधिकारी: कुलदीप मिश्रा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। भाकियू (अवस्थी गुट) की चौपुला बाराबंकी स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक की गयी। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री श्री अनूप मिश्रा की भी उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने कहा कि बाराबंकी जिले की समस्त तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। किसानों के बहुत सारे मुकदमें काफी समय से तहसीलो में लम्बित चल रहे है। उनका निस्तारण नही किया जा रहा है। किसानों की जमीनों की वरासते भी तहसील अधिकारियों द्वारा समय से नही किया जा रहा है। किसानों को कई-कई महीनो इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। तहसील के कर्मचारी बगैर सुविधा शुल्क लिये किसानों का कार्य नही कर रहे है। किसान ही अन्नदाता है और किसानों को ही परेशान किया जाता है। यह कतई बर्दाश्त नही है। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन जल्द ही किसानों की दिक्कतों को दूर नहीं किया तो जनपद की हर तहसील पर भाकियू अवस्थी गुट उग्र प्रदर्शन करेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा द्वारा बाराबंकी जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें श्रीमती जया श्रीवास्तव जी को भा0कि0यू0 (अवस्थी गुट) का महिला सभा का (जिलाध्यक्ष) मनोनीत किया गया। हिरंजय कुमार नायक को (प्रदेश सचिव), सुनील कुमार यादव को जिला प्रभारी (बाराबंकी), अनिल शुक्ला को (मण्डल अध्यक्ष रामनगर), आदित्य मिश्रा को (ब्लाक अध्यक्ष रामनगर), अमरदीप सिंह को नगर अध्यक्ष, दिलीप कुमार को(ब्लाक अध्यक्ष मसौली), हर्ष पाठक को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!