निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड : सीडीओ

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही 300 पंचायत सहायकों को आयुष्मान कार्ड बनाने की आईडी उपल्ब्ध करा दी जाएगी।
बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज की अध्यक्षता में जिला आयुष्मान क्रियान्वयन समिति की बैठक विकासभवन स्थित सीडीओ कार्यालय में संपन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि 25 जुलाई से 14 अगस्त  तक पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों व उनके परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु संचालित विशेष अभियान में सभी संबंधित विभाग सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें। सहायक श्रमायुक्त 25 जुलाई तक पात्र श्रमिक परिवारों की सूची ब्लॉक की ग्रामवार, नगरपालिका/ नगर पंचायतों की वार्ड वार सभी सम्बन्धित विभागों को उपल्ब्ध कराएं।

आयुषमान कार्ड हेतु सबसे मुख्य कार्य पात्र लोगों को  गोल्डन कार्ड बनवाने हेतु कैम्पों व जन सुविधा केंद्रों तक लेकर आना है, इस कार्य में आशा, आंगनबाड़ी, राशन डीलर, पंचायत सहायकों आदि तथा नगरीय क्षेत्रों में सभासद वा प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग लिया जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही 300 पंचायत सहायकों को आयुष्मान कार्ड बनाने की आईडी उपल्ब्ध करा दी जाएगी, इससे कार्ड बनाए जाने के प्रयासों को गति मिलेगी। अन्त में सभी को निर्धारित अवधि के अन्दर लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश के साथ बैठक समाप्त की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीडी डीआरडीए, नोडल अधिकारी आयुष्मान कार्ड, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला प्रबंधक सीएससी एंव चिकत्सा विभाग के आयुष्मान कार्ड से सम्बन्धित अन्य अधिकारी वा कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!