अकबरपुर धनेठी मे अमर शहीद विरजू अमृत सरोवर का निर्माण युद्धस्तर पर.,….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी । शासन की मंशा के मुताबिक़ विकास खण्ड मसौली ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी मे अमर शहीद विरजू अमृत सरोवर का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अमृत सरोवर की खुदाई मनरेगा श्रमिकों द्वारा की जा रही हैं। इसके साथ पक्का निर्माण कार्य को भी शुरु कर दिया गया है। गांव में बनाए जा रहे अमृत सरोवर को लेकर गांव वासी काफी उत्साहित है। यहाँ पर अमृत सरोवर बन जाने से ग्रामीणों के लिए पर्यटन का केंद्र साबित होगा।गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी ग्राम प्रधान रमाशंकर रावत व ग्राम विकास अधिकारी अशीष कुमार वर्मा तथा तकनिकि सहायक अजय कुमार वर्मा रोजगार सेवक अजीत वर्मा की देख देख मे उक्त अमर शहीद विरजू अमृत सरोवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

खण्ड विकास अधिकारी संस्कृता मिश्रा द्वारा समय – समय पर अमृत सरोवर के निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग करने के साथ आवश्यक दिशा – निर्देश भी दिए जा रहे है। ग्राम विकास अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी मे बनाए जा रहे अमृत सरोवर मॉडल सरोवर की तर्ज पर बनेगा सरोवर के चारो ओर पक्की सडकें,बैठने के लिए बेंच व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा ग्रामीणों को टहलने के लिए पाथवे, पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधे आदि लगाए जायेगे। कुल मिलाकर सरोवर का एक अलग ढंग से सौंदर्यीकरण किया जायेगा, जो ग्रामीणों के लिए पर्याटन का केंद्र बनेगा । ग्राम पंचायत मे बनाऐ गए अमृत सरोवर तालाब पर गणतंत्र दिवस 15 अगस्त झंडा फहराया जायेगा इसके लिये झंडा रोहण स्थल का भी निर्माण किया जावेगा। ग्राम विकास अधिकारी आगे बन रहे अमृत सरोवर में मनरेगा श्रमिकों की संख्या 45 से अधिक प्रतिदिन रहते हैं। यही नहीं मनरेगा श्रमिकों का भुगतान तय समय पर लगातार किया जा रहा है। अमृत सरोवर तालाब खुदाई के अतिरिक्त आउटलेट एवं इनलेट का निर्माण भी कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान रामाशंकर रावत ने बताया की अमृत सरोवर तालाब पर 15 अगस्त को झंडा फहराया जायेगा उसके लिये भी स्थल का निर्माण बहुत तेजी कार्य कराया जा रहा है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!