स्वास्थ्य विभाग की बडी कार्यवाई, तीन झोलाझापों के विरूद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट। तीनों झोलाझापों कोई शैक्षिक प्रमाण नही दिखा सके।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। जिले के देहात व कस्बे के इलाकों में झोलाछाप का मकड़जाल फैला हुआ है। कई क्षेत्रों में झोलाछाप खुलेआम अपना क्लीनिक चला रहे हैं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हथिनीभूड़ और सराय पिपरिया गांव में भी तीन झोलाछाप अपना क्लीनिक खोले हुए थे। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 20 जून को मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हथिनीभूड़ में शिकायत पर जाकर चेकिंग की। गांव में अलग-अलग जगह दो झोलाछाप उपचार करते हुए मिले। गांव के मेहर हुसैन और असालत अली अपना-अपना क्लीनिक चला रहे थे। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके क्लीनिक पर पहुंची, तब वहां कई मरीज बैठे थे। कुछ का इलाज चल रहा था। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनसे शैक्षिक प्रमाण पत्र और क्लीनिक चलाने के संबंध में रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा। उन्हें इसके लिए समय भी दिया गया। इसी दौरान टीम ने सराय पिपरिया गांव में चेकिंग की। यहां रवि विश्वास नाम का व्यक्ति मरीजों का इलाज करता मिला। इससे भी शैक्षिक प्रमाण पत्र और उपचार कराने के संबंध में कागजात मांगे गए थे लेकिन कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। इस पर अधिकारियों ने तीनों झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!