बागवानी के लिए कृषक ऑनलाइन कराएं: पंजीकरण

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। ज़िला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि नमामि गंगे योजनान्तर्गत गंगा के तटवर्ती विकास खण्ड दहगवॉ- दियोहरा शेखपुर, मालपुर ततेरा मुस्तकम, मलसई युसूफपुर मुस्तकम, टोंटपुर करसरी, विकास खण्ड कादरचौक- भूडा भदरौल, गढिया गंगवरार, इन्द्राई, जैतपुर पुख्ता, मझरा गंगवरार, विकास खण्ड उझानी-भैंसोरा, चन्दनपुर पुख्ता, हुसैनपुर पुख्ता, खजुरारा पुख्ता, ननाखेडा पुख्ता, पिपरौल पुख्ता, सराय स्वाले, सरौता, विकास खण्ड सहसवान-अब्बू नगर, औरंगाबाद टप्पा जामनी, भीकमपुर टप्पा जामनी, डकारा पुख्ता, जामनी, खिरवारी मानपुर पुख्ता, नगला बरन, नगला कोतल, नरसेना, नसीरपुर घिस्सू, पालपुर, रसूलपुर बेला, सुजातगंज बेला, सिठौलिया पुख्ता एवं विकास खण्ड उसावॉ- असमया रफतपुर, अटेना पुख्ता, भुण्डी, खजुरारा पुख्ता, खेडा जलालपुर खाम, खेडा किशनी खाम, खेडा किशनी पुख्ता, खिरिया हिमायूँ पुख्ता, सिधौली खाम, टिकाई पुख्ता ग्राम पंचायतों में 200 हे0 बागवानी के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
कृषक अपनी भूमि पर 0.2 से 1.0 हेक्टेयर तक बाग लगा सकते हैं। कृषक बागवानों को निःशुल्क पौध एवं 3000 रूपये प्रति हेक्टेयर के अनुपात में प्रोत्साहन अनुदान धनराशि 36 माह तक देय होगी एवं 01 नर्सरी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। नर्सरी स्थापना 1 हेक्टेयर हेतु धनराषि रू0 7.50 लाख का अनुदान देय है। इच्छुक कृषक अपनी निजी भूमि के प्रपत्र, आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति सहित किसी भी कार्यदिवस में नवीन कलेक्ट्रेट भवन कमरा नंबर-33 व 34 कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, बदायूँ में उपस्थित होते हुए पंजीकरण करा सकते हैं। कृषक स्वयं भी किसी कैफे आदि से भी उद्यान विभाग की बेबसाइट डीबीटी डॉट यूपी हॉर्टीकल्चर डॉट इन पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।  कृषक लाभार्थी चयन प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किया जायेगा। योजनान्तर्गत चयनित कृषकों को उद्यान/बाग लगाने हेतु पौधे विभाग की राजकीय पौधशालाओं से उपलब्ध कराये जाएंगे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!