उत्तर प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कल से लखनऊ समेत 50 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश में सुबह से ही छाए बादल बारिश की उम्मीद जगाकर रफूचक्कर हो जा रहे हैं। सावन में मानसून शुरू तो हुआ लेकिन, एक-दो दिन बारिश होने के बाद ब्रेक लग गया। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश न होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार से उत्तर प्रदेश के करीब 50 जिलों में झमाझम बारिश के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, कुछ जिलों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। राजधानी की बात करें तो यहां बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी है। इस दौरान कई बार बारिश का मौसम बना, लेकिन हवाओं के रूख ने दिशा मोड दी। बता दें कि मंगलवार को आगरा, मेरठ, बरेली, उरई, बस्ती, सोनभद्र, बलिया, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, इटावा और हरदोई में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। सबसे अधिक बारिश औरैया में 31 मिलीमीटर और आगरा में 26.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी। हालांकि, अगले दो दिनों में उपरोक्त जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है। किसानों को भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

