मारूती वेन ने ट्रैक्टर की ट्राली में मारी टक्कर , तीन लोग गम्भीर रूप से घायल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी के जैदपुर कोतवाली अंतर्गत अहमदपुर चौकी स्थित नेशनल हाईवे 28 का है, जहाँ पर मारूती वेन ने पीछे से ट्रैक्टर की ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी , जिससे कार के परखच्चे उड़ गए , जिसमे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे , लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही तेज रफ्तार मरूरी वैन UP 32 MP 9219 ने अनियंत्रित हो कर पीछे से ट्रैक्टर की ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी । जिसमे कार के परखच्चे उड़ गए , वहीं कार में सवार पांच व्यक्तियों में से तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए , मौके पर घटनास्थल पर पहुँचे अहमदपुर चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने एम्बुलेंस बुला कर घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

