नपं अध्यक्ष ने सीएससी संचालक पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

फतेहपुर, बाराबंकी। नगर पंचायत बेलहरा की अध्यक्ष के नाम की मुहर व फर्जी हस्ताक्षर बनाकर आधार कार्ड में संशोधन का खेल चल रहा है। इसे लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कस्बे संचालित कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। आधार कार्ड में संशोधन का हो रहा था खेल रू नगर पंचायत कस्बे के बाबासाहेब चौराहे पर स्थित सीएससी पर आधार कार्ड में संशोधन किया जाता है। इसे लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष का लेटर भी साइड पर अपलोड करना पड़ता है। जिसमें खासतौर से एड्रेस प्रूफ के रूप में लगाया जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुरेशा बेगम की मुहर व हस्ताक्षर का प्रयोग इसमें काफी दिनों से हो रहा था। मंगलवार की शाम को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अयाज खां को इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इस मामले में बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कुरेशा बेगम की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई। जिसमें कहा गया कि नगर पंचायत कार्यालय में ही संचालित होने वाले सीएससी संचालक शुभम वर्मा निवासी सांडभारी के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि उसके द्वारा उनकी फर्जी मुहर व हस्ताक्षर का इस्तेमाल उक्त सीएससी संचालक द्वारा करके आधार कार्ड में संशोधन किया जा रहा है। इसकी जानकारी उन्हें तक नहीं है, लोगों की शिकायत के बाद जालसाजी सामने आई। इसलिए सीएससी संचालक की इस धोखाधड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!