इमाम बारगाह हुसैनी मंजिल से जारी मोहर्रम के प्रोग्रामो की लिष्ट ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। हुसैनी मंजिल राय साहब की कोठी के सामने इमाम बारगाह के मोहम्म्द युसुफ नियाजी से मिली जानकारी के मुताबिक मोहर्रम की पहली तारीख इकत्तीस जुलाई और एक अगस्त को इमामबाड़ा मे मजलिस होगी ,दो अगस्त शाम चार बजे से अलम का गस्त इमामबाड़े से तहसील रोड कुम्हारों वाली गली ,मो0 चौधरी ,पठान टौला,मुख्य चौराहे वापस इमामबाड़ा ,तीन अगस्त को मजलिस चार अगस्त को गस्त,पाँच अगस्त को मजलिस,छह अगस्त को अलम व महदियों का गस्त छोटा इमामबाड़ा से चाहशीरी मिर्जा,काजी मोहल्ला,मीरा साहब रोड खलीफ़ा मोहल्ला ,बाजार बिलसनगंज,नसरुल्लागंज,नयागंज,जहांगीराबाद,कटरा,शहवाजपुर,सेफुल्लागंज ,गोपालगंज,चाहशीरी से वापस इमामबाड़ा,सात अगस्त को अलम का गस्त उपरोक्त रास्ते व समय अनुसार ,साढे आठ बजे से मजलिस व जिकरे शहादत हुसैन,बन्ने खाँ की कोठी से पठान टोला बजरिया,बाजार बिलसन गंज होता हुआ मेहंदी का गस्त उपरोक्त रास्तों से गुजरेगा आठ अगस्त को शबे शहादत जरी इमामबारगाह मे दिखाई जाएगी जिसे देखने के लिये सेकड़ों की संख्या लोग आते है । नौ अगस्त को ताजिये का जुलूस इमाम बाड़े से कर्बला तक दस और ग्यारह मजलिस और बारह अगस्त को अंतिम दिन इमाम बारगाह मे उस्ताद मुस्ताक हुसैन खाँ साहब का उर्स होगा । मोहर्रम पर खास तरह की तैयारियां की जाती हैं। सभी इस मातमी पर्व को बड़े सादगी पूर्ण ढंग से मनाते चले आ रहे हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

