कैबिनेट मंत्री  मा . सुरेश खन्ना जी ने किया बाराबंकी में ” अखण्ड बाराबंकी ” समाचार पत्र का विमोचन पत्रकारिता अभिव्यक्त का कौशल है  – सुरेश खन्ना  

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी । कैबिनेट मंत्री  मा . सुरेश खन्ना जी ने किया बाराबंकी में ” अखण्ड बाराबंकी ” समाचार पत्र का विमोचन । स्थान गोण्डा तिराहा, बिन्द्रा कोल्ड स्टोरेज के सामने फैज़ाबाद रोड बाराबंकी में यह कार्यक्रम पूजन अर्चन के बाद अतिथियों का स्वागत फूल माला पहना कर एवं बुके देकर सम्पन्न हुआ ।अतिथियों को हनुमान काव्य पुस्तिका भेट स्वरूप दी गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्रद्धेय सुरेश खन्ना जी (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) ने कहा – पत्रकारिता अभिव्यक्त का कौशल है ।आज के युग मेंमीडिया का अहम रोल रहा है ।हम इसे चौथा स्तम्भ कहते हैं ।जबकि समाज में समाचार पत्र पत्रिकाओं का होना बहुत आवश्यक है।हैदर गढ़ विधायक ,दरिया बाद विधायक एवं जिला अध्यक्ष ने भी विचार प्रस्तुत करते हुए अखबार के कामयाब होने की कामना की एवं आमंत्रित अतिथि मा. विधायक गण व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्रदान किया।उमा नन्द शर्मा  मीडिया प्रभारी गायत्री परिवार ने भी विचार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया ।अखण्ड बाराबंकी के प्रधान सम्पादक एस. पी. श्रीवास्तव (युगशिल्पी) ने अखबार शुरू करने का उद्देश्य बताया ,  सह सम्पादक सन्तराम, बाराबंकी ब्यूरो चीफ़ अखण्ड ज्योति श्रीवास्तव, प्रकाशक श्रीमती मीना सिंह एवं श्रीमती दीप्ती श्रीवास्तव, लखनऊ ब्यूरो चीफ श्रीमती शैलेश सिंह आदि समसत अखण्ड परिवार तथा गायत्री परिवार का भी भरपूर सहयोग रहा। प्रधान सम्पादक श्री श्रीवास्तव ने विशेष कर  मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं समाज सेवी हाजी सरवर अली के सहयोग की सराहना की तथा समस्त सम्माननीय अधिकारियों, समाज सेवियों एवं पत्रकार बन्धुओं, सम्मानित सम्पादकों एवं जन प्रति निधियों  का आभार व्यक्त  करते हुए कहा आप लोगों ने अपना असीम आशीर्वाद प्रदानकर कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में सहयोग दिया ,हम सदैव आप सब के आभारी रहेंगे ।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
Don`t copy text!