छात्रा ने कॉलेज प्रबन्धक एव कर्मचारियों पर मारपीट एव अपमानित करने का लगाया आरोप,मुकदमा दर्ज
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षबर बजहा गांव के निकट हाईवे पर स्थित सिटी लाँ कॉलेज की एक छात्रा ने कॉलेज प्रबन्धक एव कर्मचारियों पर मारपीट एव अपमानित करने का आरोप लगाया है पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बहराईच जनपद के थाना पखरपुर के ग्राम शिवनाथपुरवा मजरे बुबुकापुर निवासिनी नितिका अवस्थी पुत्री अजय कुमार लक्षबर बजहा स्थित सिटी लां कालेज की जीएनएम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है तथा हॉस्टल में ही रहती है। शुक्रवार की देर शाम छात्रा हॉस्टल के अपने कमरे में बैठी थीं कि कॉलेज के प्रबन्धक अनमोल श्रीवास्तव अपने साथी अरुण कुमार व तीन अन्य के साथ हॉस्टल पहुँच कर छात्रा से मारपीट करते हुए हाथ पकड़ कर हॉस्टल से बाहर करते हुए कहा कि यदि दुबारा यहां दिखाई पड़ी फांसी पर लटका कर मार देंगे। उक्त लोगो ने छात्रा से अभद्र व्यवहार करते हुए अपमानित किया। कालेज प्रबंधन से मिले तिस्कार पर छात्रा ने अपनी माता को पूरी बात बतायी देर रात्रि कालेज के हॉस्टल पहुँची छात्रा की माँ एव छात्रा ने थाना सफदरगंज पहुंच कर तहरीर दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

