आर्यावर्त ग्रामीण बैंक सैदनपुर प्रांगण में शांति समिति की बैठक सम्पन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बारावंकी। थाना अध्यक्ष अभिषेक तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के  आर्यावर्त ग्रामीण बैंक सैदनपुर प्रांगण में शांति समिति की बैठक सम्पन हुई। बैठक में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर चर्चा हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष सफदरगंज अभिषेक तिवारी ने कहा कि  मोहर्रम का पर्व गम का प्रतीक है जिसे सादगी एव अकीदत के साथ मनाये तथा कोई नयी परम्परा न डाले जिससे माहौल में खलल पड़े। श्री तिवारी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग जोश में होश न खोये एव बुजुर्गों की सलाह पर ही त्यौहार को मनाये। थानाध्यक्ष ने ताजियादारो से कहा कि अलम एव ताजियों का जुलूस निर्धारित मार्गो से ही निकाले तथा सकारात्मक सोच के साथ ही पर्व को मनाये। तथा स्वयं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे क्योंकि अमन चैन बनाये रखने में आप सभी लोगो की बड़ी भूमिका होती है आप सभी लोग पुलिस का सहयोग करे पुलिस आप लोगो के सहयोग के लिए हर समय मौजूद रहेगी।थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने पीस कमेटी के सहयोगियों से गांवों में अलम एव ताजिया जुलूस के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली।  थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने लोगो को सचेत करते हुए कहा कि यदि किसी ने महौल को खराब करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। थानाध्यक्ष ने दोनों समुदाय के लोगो से कन्धे से कन्धा मिलाकर सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ट उपनिरीक्षक अमर बहादुर  सिंह ,उपनिरीक्षक राजेशं यादव, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, हेड का0 रमेश सिंह,का0 बिजय यादव,का0 राजकुमार तथा ताजियेदार एव प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!