लोकसभा चुनाव में लहराएगा समाजवाद का परचम: राकेश वर्मा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी बनने पर राकेश वर्मा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा को समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता अभियान का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि राकेश वर्मा को जिले का प्रभारी बनाना सहानीय कदम है। राकेश वर्मा समाजवादी संघर्षों के पुराने नेता है। जिन्होंने पिता स्व. बेनी प्रसाद वर्मा के साथ समाजवादी आन्दोलन को आगे बढ़ाने का काम किया है। उनकी सक्रियता से सपा का जनपद में जनाधार बहुत बढ़ेगा। शनिवार को नगर के कंपनीबाग स्थित सिरौली आवास पर वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पूरे दिन सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। उन्होेंने कार्यकर्ताओं को कहा कि समाजवादी सरकार में ही जनता के चेहरे पर मुस्कान आती है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में गांव, जिला और प्रदेश का विकास होता है। आमजन को समाजवादी पार्टी से बड़ी उम्मीदें हैं। आप सभी को पूरी ताकत और क्षमता के साथ लगकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को तेज करना होगा। तभी आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवाद का परचम लहराएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से राजेंद्र वर्मा ‘पप्पू‘, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, अंकित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, मोहम्मद सबाह, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, शैलेंद्र आनंद, उदय राज यादव, कपिल वर्मा, विपिन वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने जिले की विभिन्न विधानसभाओं में सैकड़ो लोगो को सपा की प्रारम्भिक सदस्यता दिलाई। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बदोसराय में पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने लोकतंत्र बचाने की अपील पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में समाजवादी पार्टी के सदस्य बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता मो० सबाह, अनूप यादव, सपा वरिष्ठ नेता शिवकुमार यादव, जय प्रकाश वर्मा, दिलीप गुप्ता, श्रवण कुमार, शुभम यादव, लतीफ अंसारी, विश्राम वर्मा सहित सैकड़ों लोगों को समाजवादी पार्टी की प्ररंभिक सदस्यता ग्रहण की।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!