सीरिया, आतंकियों के सामने मौत या समर्पण, सिर्फ़ दो ही रास्ते, अंतिम गढ़ की ओर सेना की बढ़त

सीरियाई सेना ने इदलिब प्रांत में आतंकवादियों के अनेक ठिकानों को धवस्त करते हुए कई गांवों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना के अनुसार सीरियाई सेना ने इदलिब शहर के दक्षिण में मरदीख़, कदूर और रवीहा गांवों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।
इदलिब की ओर सीरियाई सेना की प्रगति के दौरान बहुत से आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया।
सीरिया से ही एक अन्य ख़बर यह भी है कि सीरियाई सेना ने उत्तरी शहर हलब के पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र ख़ानुल असल और जमीअतुल कहरबा में आतंकियों के ठिकानों और उनके आने जाने के रास्तों पर हमला किया है।
सीरिया की सेना ने पिछले कुछ दिनों से इदलिब में आतंकवादियों द्वारा युद्ध विराम के जवाब मं आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाहियां शुरु कर रखी हैं।
इस अवधि में सीरियाई सेना ने इदलिब प्रांत के अनेक क्षेत्रों को आतंकवादियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। इदलिब प्रांत सीरिया में आतंकियों का अंतिम ठिकाना समझा जाता है और इस क्षेत्र से आतंकवादियों का ख़ात्मा हो जाने के बाद सीरिया में आतंकवादियों का पूरी तरह सफ़ाया हो जाएगा।

Don`t copy text!