कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के साथ किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन।

मुकीम अहमद अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। कछला गंगा घाट पर कावड़ियों के साथ सीओ चंद्रपाल सिंह सहसवान व सीओ उझानी प्रभारी निरीक्षक उझानी एवं चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार के साथ आज कावड़ियों के साथ अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारों से कछला गंगा घाट गूंज उठा तिरंगा यात्रा को लेकर शिव भक्तों में भी भारी जोश देखने को मिला वही शिव भक्तों ने कहा ऐसे अधिकारी आज के वक्त में बहुत कम देखने को मिलते हैं।जो जनता के अंदर एक जोश पैदा करते हैं। भागीरथ घाट कछला पर आने वाले कावड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के साथ आज भारतीय ध्वज लेकर हाथों में उठा कर फैरते हुए काबर श्रद्धालुओं के साथ कछला घाट तक उन्हें सम्मान पूर्वक पहुंचाने का कार्य सीओ चंद्रपाल सिंह व सीओ उझानी एवं कछला टीम के साथ भागीरथ घाट तक ले जाकर सम्मान पूर्वक गंगा स्नान एवं पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के साथ प्रसारण ग्रहण कराया जिससे आने जाने वाले शिव भक्तों में अलग उत्साह देखने को मिला।

मुकीम अहमद अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!