भगवान शिव सम्पूर्ण ब्रह्मांड मे सर्वशक्तिमान पं अमन मयंक शर्मा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। श्री शिव शक्ति आध्यात्मिक सेवा संस्थान द्वारा सावन के पवित्र माह में श्री शिव महापुराण की महाकथा का भव्य आयोजन श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर शिवालय मोहल्ला चौबे में प्रारम्भ हो गया।शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ पं शारदा प्रसाद तिवारी ने भगवान शिव का विभिन्न उपाचारों द्वारा पूजन कर एवं व्यास गद्दी का पूजन करवाया।शिव पुराण की महिमा का बखान करते हुए कथा प्रवक्ता पंडित शारदा प्रसाद तिवारी ने कहा कि सावन माह भगवान शिव पुराण की कथा के लिए सर्वश्रेष्ठ माह है।भगवान शिव सम्पूर्ण सृष्टि के निर्माता , संचालक एवं संहारक है।भगवान शिव की भक्ति करने से मनुष्य के पापों का अंत हो जाता है।उन्होंने भगवान गणेश के जन्म एवं भगवान कार्तिकेय के जन्म की कथा सुनाते हुए भक्तों को भाव विभोर कर दिया। श्री शिव शक्ति आध्यात्मिक सेवा संस्थान के निदेशक पं अमन मयंक शर्मा एवं सचिव पं गौरव पाठक ने बताया कि कथा उपरान्त शिवालय में उपस्थित शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया।उसके उपरान्त आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर दिनेश चंद्र शर्मा, गीता शर्मा, अंजलि मिश्रा, चर्चा पाठक,सोमनाथ पाठक, रितेश उपाध्याय,अजीत शंखधार,राजू शर्मा,अशोक गुप्ता,अभिषेक शर्मा आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

