इराक़, अमरीकियों को खदेड़ने के प्रयास तेज़, अमरीका का दबाव बढ़ा

इराक़ी संसद में सायरून धड़े ने इराक़ से अमरीकी सैनिकों को निकाल बाहर करने के बिल का जाएज़ा लेने के लिए राष्ट्रीय सतह पर बैठक बुलाने की मांग की है।
इराक़ी संसद में साएरून धड़े के नेता अला अर्रबीई ने मंगलवार को बग़दाद में इस बात का उल्लेख करते हुए कि इराक़ में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति देश की सुरक्षा और स्थिरता को ख़तरे से दोचार कर रही है, कहा कि इराक़ की सभी पार्टियों और राष्ट्रों व धर्मों को चाहिए कि देश से अमरीकी सैनिक को निकाल बाहर करने के संबंध में एक ठोस फ़ैसला लेने की प्रक्रिया में शामिल हों।
इराक़ी संसद में सुरक्षा और रक्षा से संबंधित कमेटी के सदस्य करीम अलमुहम्मदावी ने भी कहा है कि वाशिंग्टन अमरीकी सैनिकों को निकालने के बारे में इराक़ी संसद के बिल को भंग करने और एनुल असद सैन्य छावनी अमरीका के ही पास रहने के लिए बग़दाद पर दबाव डाल रहा है।
संसद से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन का बिल पास होने के बाद बहुत से इराक़ी अधिकारी इस बात पर बल दे रहे हैं कि अमरीकी सेना को शीघ्र इराक़ से निकल जाना चाहिए।

Don`t copy text!