बकेवर व कल्यानपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों जुआरियों का कहेर जोरो से जारी

पुलिस जुआरियों को पकड़ने में नाकाम चर्चित सिपाही के संरक्षण में हो रहा जुआ

अब देखना यह है कि क्या जिले के मुखिया द्वारा इन जुआरियों के ऊपर की जाएगी की कोई कार्यवाही

या फीर इसी तरह सिपाही के संरक्षण में जुआरियों का जुआ रहेगा जारी

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा चौकी से चार कदम की दूरी पर खुले मैदान मे सजती है जुआ की फड़े वही सूत्रों की माने तो चौडगरा चौकी पर तैनात एक चर्चित सिपाही द्वारा जुआ खिलाने का पूर्णता लिया जाता है ठेका इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो जिम्मेदारी के साथ प्राइवेट लड़के लगाकर जुआरियों तक सिपाही द्वारा सूचना पहुंचाने का भी कार्य किया जाता है कब और कौन सा अधिकारी जुआरियों तक पहुंच रहा है ताकि जुआरियों को सूचना मिलते ही जुआरी जुआ बंद करके रफूचक्कर हो जाने में कामयाब हो वहीं बकेवर थाना क्षेत्र के मझीले गांव मे बबूल के पेड़ के नीचे व नहर पुलिया के पास भी धड़ल्ले से सजती है जुआ की फड़े जिसकी सूचना बकेवर पुलिस को होने के बावजूद भी पुलिस जुआरियों तक पहुंचने में नाकाम नजर आ रही है इससे तो साफ जाहिर होता है कि जुआ खिलाने वाला मेन संचालक पुलिस को चढ़ाता है चढ़ावा वही पुलिस भी चढ़ावा लेने के बाद खानापूर्ति कर जुआरियों के हौसले कर रही बुलंद अब देखना यह है कि क्या जिले के मुखिया द्वारा जुआरियो के प्रति की जाएगी कोई कार्यवाही या फिर इसी तरह जुआरियों के हौसले होते रहेंगे बुलंद और जुआ की फड़े सजती हुई नजर आएंगी

Don`t copy text!