हर घर लहराएगा तिरंगा, पदाधिकारियों को बांटी जिम्मेदारी सहभागिता सुनिश्चित करने पर दिया जोर।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने सोमवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा फहराने की चिंता करनी है। तभी अभियान सफल हो सकेगा
पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिला महामंत्री ने कहा कि जिन पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरे मन से निभाते हुए अभियान में सहभागिता सुनश्चित करें। क्योंकि अभियान किसी एक का नहीं बल्कि पूरे संगठन का है। इसलिए हर हाल में स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर हर घर तिरंगा फहरना चाहिए। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आशाीष शाक्य ने अपनी ओर से 250 तिरंगे जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता को भेंट किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने जा रही है । आह्वान किया कि आजाद हिन्दुस्तान में रहने वाले प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा जरूर फहरायें। इस मौके पर नत्थूलाल वर्मा, संजय यादव, देवेंद्र चौहान, अभय यादव, महावीर राठौर, योगेश मौर्य, मनोज गुप्ता, हेतराम वर्मा, योगेश शर्मा, मोहित सक्सेना, ललतेश ठाकुर, सनोज शर्मा व पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!