पति ने दिया तीन तलाक,विवाहिता ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई पति के विरूद्ध एफआईआर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। अलापुर क्षेत्र के कस्बा ककराला में तीन तलाक का मामला सामने आया है। आरोपी पति निकाह के बाद से विवाहिता से डेढ़ लाख रुपये मांग रहा था। वह कई बार विवाहिता से मारपीट कर चुका था। उसे छोड़ भी चुका था लेकिन 28 जुलाई को उसने सबके सामने तीन बार तलाक बोल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ककराला के वार्ड नंबर 23 निवासी असगर अली के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी शमा का निकाह 31 अक्तूबर 2018 को कस्बे में ही वार्ड नंबर 16 के फहीम के साथ किया था। बेटी के निकाह में तीन लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन इससे फहीम ने निकाह के पंद्रह दिन बाद ही शमा से डेढ़ लाख रुपये मांग लिए। असगर अली ने रुपये देने से मना कर दिया। उन्होंने फहीम को समझाया। वह राजी हो गया लेकिन कुछ दिन बाद फिर उसने दहेज मांगना शुरू कर दिया। वह शमा को उसके घर छोड़ आया। पंचायत हुई तो फहीम उसको बुलाकर अपने घर ले गया।
असगर अली का कहना है कि 28 जुलाई को शमा के पड़ोसी ने कॉल करके बताया कि फहीम ने उन्हें अभी अपने घर बुलाया है। वह अपने बेटे यूनुस और यूनिस को लेकर उसके घर पहुंच गए। फहीम ने कहा कि वह अपनी बेटी को घर ले जाएं। असगर अली ने मना किया। इस पर फहीम ने सबके सामने शमा को तीन बार तलाक बोल दिया। उसके बाद असगर अली शमा को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी और फहीम के खिलाफ तहरीर दी। उस पर पुलिस ने फहीम के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!