उच्च प्राथमिक विद्यालय भिलवल में बाल संसद का किया गठन

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। सरकार की मंशा के अनुरूप मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय भिलवल में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार मतदान संपन्न कराते हुए बाल संसद का विधिवत गठन किया गया। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया का पालन करते हुए मतदान संपन्न कराया गया तत्पश्चात मतगणना के उपरांत सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को विजेता बाल सांसद घोषित करते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया गया। भारत की संसदीय शासन प्रणाली से छात्रों को परिचित कराते हुए उन्हें यह बताने का प्रयास किया गया कि किस प्रकार जनता पहले सांसदों का चुनाव करती हैं फिर चुने हुए सांसद बहुमत के आधार पर केंद्रीय सरकार का गठन करते हैं और फिर किस प्रकार प्रधानमंत्री का चयन होने के पश्चात प्रधानमंत्री अपनी कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) का गठन करते है! विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामयश विक्रम के पर्यवेक्षण में मतदान अधिकारी प्रियंका सिंह एवम् लता शर्मा द्वारा चुनाव को विधि सम्मत संपन्न कराया गया। तत्पश्चात अधिष्ठाता पीठासीन के रूप में रामयश विक्रम ने चुनाव परिणामों की घोषणा कर चुने हुए सांसदों तत्पश्चात मंत्रिपरिषद के गठन के पश्चात प्रधानमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।। कार्य की आवश्यकता अनुसार, बाल संसद में चुने हुए बाल सांसदों को प्रधानमंत्री की अनुशंसा पर विभागों का बंटवारा कर दिया गया। सर्वसम्मति से चुनी बाल संसद में प्रधानमंत्री के रूप में घनश्याम का चुनाव किया गया, तत्पश्चात सोनम को उप प्रधान मंत्री, सादिक अली को शिक्षा मंत्री रमन को खेल मंत्री, दीपांशी को पुस्तकालय मंत्री, पूजा को स्वच्छता मंत्री ,डोली को सांस्कृतिक कार्य मंत्री और मोहम्मद हारुन को स्वास्थ्य मंत्री के रुप में शपथ दिलाई गई।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!