उपमुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर ,सरकारी अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जुटा रहा।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ग्राम पंचायत रसौली एव चंदवारा के संभावित दौरे को लेकर बुधवार की देर रात्रि तक सरकारी अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जुटा रहा। तैयारियों में कोई कमी न रह जाय जिसके लिए एक सैकड़ा से अधिक मजदूर जहाँ जुटे रहे वही आसपास साफ सफाई के लिए ब्लाक के सभी सफाईकर्मियों को लगाया गया है।


जानकारी के अनुसार गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ग्राम पंचायत रसौली में बन रहे अमर शहीद कामता प्रसाद अमृत सरोवर का निरीक्षण करेंगे इसके पश्चात ग्राम पंचायत चंदवारा में विकास कार्यो का जायजा लेने के उपरांत गांव में आयोजित चौपाल में भाग लेंगे। उपमुख्यमंत्री के अचानक लगे कार्यक्रम से बुधवार को अफरातफरी रही अधिकारी से लेकर सफाईकर्मी तक तैयारियों में जुटा रहा। मंगलवार को रसौली के अमृत सरोवर का जायजा पीड़ी मनीष कुमार ने लिया था जिसमे 90 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है तथा इंटरलॉकिंग का कार्य बाकी था लेकिन उपमुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर आनन फानन में इंटरलॉकिंग का भी कार्य पूर्ण किया गया। वही ग्राम पंचायत चंदवारा में आयोजित होने वाली चौपाल एव गांव के निरीक्षण को लेकर भारी संख्या में मजदूर व सफाईकर्मी कार्य मे जुटे रहे और तैयारियों में कोई कमी न रह जाय जिसके लिए रात्रि तक अधिकारी, कर्मचारी गाँवो में डटे रहे। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा, जेई एमआई आर के प्रकाश, एडीओ पंचायत जानकीराम, ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी, ग्राम प्रधान चंदवारा रमेशचंद्र जयसवाल मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!