बिजली महकमे का खेल निराला है। मीटर लगाने के नाम पर जमकर की जा रही है अबेध वसूली  

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

सहसवान।  प्रदेश सरकार बिजली उपभोक्ताओं को हर तरह की सुबिधाये दे रही है । मीटर रीडर सरकार योजनाओं का पलीता लगा रहे हैं ।  नए मीटर लगाने के नाम पर नगर मे जनपद आये मीटर रीडर जमकर अबेध वसूली कर रहे हैं ।  
बिजली महकमे का खेल निराला है। नए कनेक्शनधारकों की मांग के अनुसार मीटर उपलब्ध कराने में विभाग फिसड्डी साबित हुआ है। पुराने मीटर लगाये जा रहे है । मीटर न लगने की दिशा मे उपभोक्ताओं को बिना मीटर के ही कनेक्शन दिए जा रहे हैं। खराब मीटर की शिकायत पर उसे बदलने में भी अधिकारी कंजूसी कर रहे हैं। प्रति मीटर बदलने के नाम पर उपभोक्ताओं से पाँच पाँच हजार रुपये तक की वसूली की जा रही  है। ।  विभाग में मीटर की किल्लत दूर नहीं हो रही है। साथ ही इसके दुरुपयोग की भी आशंका बनी रहती है। मीटर रीडिग किए बिना ही उपभोक्ताओं को मनमाना बिजली बिल थमा दिया जाता है। न जमा कर पाने पर विभाग कनेक्शन काटकर अपनी पीठ थपथपा लेता है। उच्चाधिकारियों की लापरवाही के चलते  यहां के मीटर रीडर अपनी मनमानी पर अमादा है । मीटर लगाने के लिये अधिकारियों ने अपने चहेतों को तेनात कर रखा है जो जमकर अबेध वसूलली कर रहे है । उपभोक्ता द्वारा विरोध करने पर ये अभद्र व्यवहार करते है । डरा धमकाकर जमकर अबेध वसूली कर रहे है । कई उपभोक्ताओं ने मीटर रीडरों द्वारा अबेध वसूली की वीडियो भी बना ली है । लोगो का कहना था कि जल्द ही जिलाधिकारी के समस्त पेश होकर अपनी समस्याओं को रखेंगे ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!