पाकड़ का पेड काटने को लेकर तीन लोगो के विरूद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट। सांसद मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई। पेड काटने से बगुले के 16 बच्चों की हुई मौत।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं - 9719216984
बदायूं| कुंवरगांव में पाकड़ का एक पेड़ कुछ लकड़ी तस्करों ने काट डाला। पेड़ कटने से उस पर घोंसला बनाकर रहने वाले काफी बगुलों की भी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर वन रक्षक ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस पूरा मामला दबा गई। बगुलों के मरने के कारण यहां के पशुप्रेमी एक्टिव हुए और सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी को सूचना दी। सांसद के हस्तक्षेप पर पुलिस ने बमुश्किल तीन आरोपियों के खिलाफ वृक्षों का संरक्षण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है।
वन रक्षक अशोक कुमार की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक कुंवरगांव में एक धार्मिकस्थल के पास खड़े पाकड़ के पेड़ को काटे जाने की सूचना पर वह हमराह के साथ मौके पर पहुंचे। यहां देखा कि पेड़ काटने के साथ ही उसकी छंटाई भी की जा चुकी है। वहां बगुले के मरे हुए 16 बच्चे भी मिले, इन्हें टीम ने कब्जे में ले लिया। जानकारी की गई तो पता लगा कि नरेश, होरीलाल व रामचंद्र नाम के लोगों ने इस कृत्य को अंजाम दिया था। नतीजतन तीनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। पशुप्रेमी विकेंद्र शर्मा ने इस मामले की शिकायत सांसद मेनका गांधी से की तो उन्होंने यहां के अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। इधर, पुलिस का कहना था कि इतना बड़ा गुनाह नहीं है जो रिपोर्ट लिखी जाए। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं – 9719216984

