अनियंत्रित ट्रक दीवार तोडकर घर मे घुसा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं - 9719216984

बिल्सी। उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित रायपुर बुजुर्ग में बुधवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक ने दो मकानों को ध्वस्त कर दिया। दीवारें गिरने से घर में मौजूद परिवार के लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी निखिल कुमार एवं सनोज कुमार पुत्रगण विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक घर की दीवारें भरभराकर गिरने की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो उझानी की ओर से आए एक अनियंत्रित ट्रक के चालक ने दोनों भाइयों के मकान की दीवारों को ध्वस्त कर दिया था। घर में मौजूद बच्चे एवं महिलाएं भाग खड़े हुए। इस दौरान घर में मौजूद पूरा सामान भी मकान के मलबे में दबकर खराब हो गया। घटना के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और ट्रक चालक को पकड़ लिया। बताते हैं कि वह शराब के नशे में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। सनोज एवं निखिल ने बताया कि इस घटना में दोनों घरों का करीब चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं – 9719216984

Don`t copy text!