प्रधानमंत्री उज्जवल योजना कनेक्शन के नाम पर एक एक हजार ले गया ग्रामीणों से ठग

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ बदायूं - 9719216984

सहसवान। तहसील क्षेत्र के गांव दादरा जरीफनगर के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को एक पत्र देकर बताया है कि प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के गैस कनेक्शन कराने हेतु एजेंट हरेंद्र पुत्र भरत सिंह जोकि गांव का ही निवासी है i
जिसने ग्रामीणों से एक-एक हजार, के अलावा इससे भी अधिक रुपए गैस कनेक्शन कराने के नाम पर ठग लिए हैं जिसमें चंद लोगों को कनेक्शन करा दिए हैं बाकी लोगों को अभी तक गैस कनेक्शन नहीं मिले हैं i और ना ही पैसे वापस किए गए हैं जिस से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है गैस कनेक्शन के नाम पर काफी लोगों से ठगी की गई है हरेंद्र कहता है कि जो चाहो वह कर लो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता जबकि गरीबों के लिए सरकार द्वारा फ्री कनेक्शन देने की योजना चलाई है i परंतु लोगों से गैस कनेक्शन के नाम पर जमकर ठगी की गई है i
पत्र देने वालों में प्रताप सिंह, सतीश कुमार, चंद्र वती, श्याम सखी, अमरपाल, डॉ. भूरे सिंह, नरेंद्र, शीला देवी, आदि

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ बदायूं – 9719216984

Don`t copy text!