आपस में भिड़ी कार, कार सवार जख़्मी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सुबेहा, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। सुबेहा थाना क्षेत्र के बलीगेरावा गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो स्विफ्ट डिजायर कार ओवरटेक के दौरान ड्राईवर को नींद की झपकी आ जाने से भिड़न्त हो गई। गनीमत रही की इस हादसे के दौरान कोई बड़ी घटना नही घटित हुई। सभी बाल बाल बच गये। कार सवार दो लोगो को मामूली चोटे आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने यूपीडा के एंबुलेंस की सहायता से दोनो घायल व्यक्तियों को इलाज हेतु सीएससी बाजार शुक्ल मे भर्ती कराया है। बताया जा रहा है गाजीपुर साइड से आ रही दोनों गाड़ी लखनऊ के लिए जा रही थी। इस हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियो को सुबेहा पुलिस ने सड़क से हटवाकर आवागमन को सुचारू रूप से बहाल कराया सका। इस दौरान घंटो यातायात बाधित रहा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!