वाहन पास को लेकर डीएम कार्यालय पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन अधिवक्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। रुदौली तहसील वापसी,टोल टैक्स माफी,वकीलों के फोर व्हीलर वाहन पास सहित आधा दर्जन मांगो को लेकर जिला मुख्यालय पर वकीलों ने जुलूस निकाला तथा जिलाधिकरी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन व सभा की। उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्ष पूर्व इस जनपद की रूदौली तहसील को फैजाबाद में बसपा सरकार ने मिला दिया था। इसके बाद मुलायम सिंह यादव की सरकार ने रुदौली को फिर बाराबंकी में मिला दिया था लेकिन मायावती ने पुनः सत्ता संभालते ही रुदौली को फिर बाराबंकी से हटाकर फैजाबाद में मिला दिया था। तभी से जिला मुख्यालय के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रत्येक माह की 7 तारीख को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर रूदौली वापसी की मांग करते आ रहे। इस बार 7 को रविवार होने के कारण 8 तारीख को वकीलों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एक दिवसीय धरना दिया। धरना स्थल पर अपराह्न 4 बजे अपर जिलाधिकारी आर.के सिंह ने बार एसोसिएशन पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया। ज्ञापन लेने के दौरान अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने ऐलान किया कि वकीलों के चार पहिया वाहनों के लिऐ गेट खुलेगा लेकिन 15 फोर व्हीलर के लिये। इस पर वकीलों ने एतराज जताया और कहा कि सभी वकीलों के वाहनों को पास जारी किया जाय, अंततः एडीएम ने हामी कर दी। आज के ज्ञापन में यह भी मांग रखी गयी है कि जनपद बाराबंकी को फैजाबाद कमिश्नरी से हटाकर लखनऊ कमिश्नरी से जोड़ा जाय क्योंकि यह जनपद लखनऊ के सन्निकट है। इसके साथ वकीलों के लिये टोल टैक्स माफी, जूनियर वकीलों को स्टाइपेंड देने, अधिवक्ता प्रोटक्शन एक्ट लागू करने की भी मांगे ज्ञापन में समाहित हैं। धरना स्थल पर दुबारा आकर एडीएम एडीएम ने ज्ञापन लिया। इस अवसर पर जिला बार अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, वरिष्ट उपाध्यक्ष मोहन सिंह, महामंत्री रीतेश मिश्रा व उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा पूर्व अध्यक्ष राम गोपाल शुक्ला व बृजेश दिक्षित, पूर्व बरिष्ठ उपाध्यक्ष रमन दुबे, कौशल किशोर त्रिपाठी, ब्रज मोहन वर्मा, हिसाल वारी किदवई, सुरेश गौतम, अमित गौतम, अनूप कल्याणी, हुमायूं नईम खान, निशात अहमद, मनीष तिवारी, संजीव तिवारी, शेखर वर्मा, राकेश यादव आदि सैकड़ों अधिवक्तागणो ने भाग लिया।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

