पसमांदा मुसलमानों को तिरंगा अभियान से जोड़ेगी भाजपा: शशांक
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) जिला कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ने की। बैठक में आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहराए जाने को लेकर प्लान बनाया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. आमिर को एक हजार तिरंगा उपलब्ध कराते हुए कहा कि खासकर पसमांदा मुस्लिमों को अभियान का हिस्सा बनाया जाए। कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर में तिरंगा फहराए, इसके लिए पार्टी कार्य कर रही है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमीर खान ने बताया कि लोगों को जागृत करने का काम तेज़ी से चल रहा है। कहा कि जिले भर के मुसलमान प्रोग्राम में शामिल होने को उत्सुक है। अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मेहनत से जुटे है। बताया कि मुस्लिम समाज के इलाकों में जाकर मदरसो की मदद लेकर बच्चो के गार्जेन के साथ मीटिंग करके उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा भी कार्यकर्ता सभी लोगों से संपर्क कर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे है। बैठक में मदरसा एसोशियसन के प्रदेश अध्यक्ष जिला मंत्री मो. मसीद को जिले का जन संपर्क अधिकारी बनाकर जवाबदेही तय की है। बैठक में कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार सभी मोर्चों पर मजबूत होता जा रहा है। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, मनोज वर्मा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

