बदायूँ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जनपद में जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 तक किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकासखंड समरेर में पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों ने तिरंगा वितरित कर तिरंगा यात्रा निकाली। वजीरगंज में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा रैली को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विकासखंड सहसवान की ग्राम पंचायत रामपुरा में ग्राम प्रधान ने तिरंगा रैली को रवाना किया। विकासखंड कादरचौक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने तिरंगा वितरित किए।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

