ब्रह्माकुमारी बहनों ने गोप को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व गुरूवार की देर शाम से शुक्रवार दोपहर तक मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांध उन्हें मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। भद्रा के चलते जिले में गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन राखी का त्योहार मनाया गया। वहीं शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप को इस रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्मकुमारी संस्था बहनों ने तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा। बहन अनुराधा, बहन प्रीती व बहन लीना ने मिलकर अरविन्द कुमार सिंह गोप की कलाई पर राखी बांधी। सभी बहनों को पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने आशीर्वाद प्रदान किया। और कहा कि ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनें प्रत्येक वर्ष आकर हमें राखी बांधती रही यह बहनों का प्यार और आशीर्वाद है। ईश्वर इन बहनों की हमेशा रक्षा करे यह हमेशा खुश रहे और जिस मकसद के लिए यह संस्था कार्य कर रही है उसमें कामयाबी हासिल हो और सफलताएं इनके कदम चूमें। यही मेरी कामना है। इस मौके पर उनके साथ प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी के सदस्य बी.के रामसेन, बी.के ऋषभ, बी.के अनुभव, बी.के अखिलेश, बी.के सुरेन्द्र भी उपस्थित रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!