आजादी की 75 वर्षगाँठ पर,तिरंगे की धूम शहरों से लेकर ग्रामीणों के घर घर तिरंगा

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। आजादी की 75 वर्षगाँठ पर पूरे देश मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। तिरंगे की धूम शहरों से लेकर ग्रामीणों के घर घर तक पहुँच रही है। शनिवार को ब्लाक से लेकर गाँवो में प्रभात फेरियाँ निकाली गयी। हर ओर तिरंगे को लेकर लोग देशभक्ति में सरोवर देखे गये।

 

खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा में ब्लाककर्मियो सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया ब्लाक मुख्यालय से निकली तिरंगा यात्रा मसौली चौराहा होते हुए पंचायत सचिवालय मसौली में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग ले रहे लोगो से रूबरू होते हुए कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक है तथा देश के तिरंगे में केवल तीन रंग नहीं हैं, बल्कि हमारा तिंरगा हमारे अतीत के गौरव, वर्तमान के लिए हमारी प्रतिबद्धता और भविष्य के हमारे सपनों का प्रतिबिंब है। तिरंगा यात्रा में अवर अभियंता लघु सिंचाई आरके प्रकाश, एडीओ पंचायत जानकीराम, एडीओ कृषि देवेंद्र कुमार, एडीओ सहकारिता शैलेन्द्र कुमार , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मसौली मुईन अंसारी, पंचायत सचिव विकास पांडेय सहित समस्त ब्लाककर्मी व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्राम पंचायत बड़ागांव में प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गयी जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चौ ने प्रतिभाग किया । अकबरपुर धनेठी के शिक्षक ई०प्रधानाध्यापक विश्वनाथ वर्मा, शिक्षक अनुराधा चौवे,की अगुवाई मे तिरंगा यात्रा निकाली गयी इस मौके पर अनुदेशक मनोजकुमार वर्मा ,अनुदेशक संतोष कुमारी

आदि थे शहाबपुर टोल प्लाजा परनिकली तिरंगा रैली में टोल प्लाजा प्रबन्धक सैय्यद एहतिशाम आलम ने बच्चों को चॉकलेट एव बिस्कुट का वितरण किया। इसके अलावा क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों एव शैक्षिक संस्थानों में तिरंगा रैली निकाली गयी। हाथों में तिरंगा, भारत मानता तो नहीं की जयघोष के साथ युवा देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। जैदपुर सफदरगंज मार्ग पर अकबरपुर धनेठी के पास भारत पेट्रोलियम पूणिमा फिलिंग सेंटर के पो०राकेश कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज झण्डो का वितरण किया गया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!