फ़तेहपुर, बाराबंकी। आजादी के अमृत काल महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की फ़तेहपुर इकाई द्वारा क़स्बे मे विशाल यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा मे क़स्बे के समस्त व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान को बन्द रखकर यात्रा मे सम्मिलित हुए। डीजे पर देश भक्ति की गीत और विशाल जनसमूह के हाँथों मे लहराता तिरंगा अदभुत नज़ारा दिख रहा था। यात्रा मे पैदल चलने वालों के साथ लोग सायकिल,मोटरसाइकिल एवं ई रिक्शा के साथ नगर पँचायत के वाहन पर सवार थे। तिरंगा यात्रा बस स्टॉप से प्रारम्भ होकर पटेल चौराहा बायपास तहसील सट्टी बाजार होते हुए बेलहरा चौराहे पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा मे मुख्यरूप से निजामुद्दीन, नसीम गुड्डू, रविन्द्र वर्मा, मो0वहीद, टीनू जैन, राकेश गुप्ता, विक्रांत गुप्ता, अबुजर सनम, कबीर आलम खान, मो इमरान, गुलफाम प्रिंस, शादाब खान, लल्ला जैन, आफताब आलम आदि सम्मिलित रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

