बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यकारिणी द्वारा आज रविवार को भाजपा के नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा की अगुवाई में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर नगर पालिका परिषद से छाया चौराहा तक पैदल शान्ति मार्च निकाला। विष्णु प्रभाकर ने बताया 14 अगस्त 1947 में घटित हुई इस विभीषिका के दौरान शहीद हुए तमाम वीर सपूतों को नमन किया गया एवं इस यात्रा के माध्यम से उन तमाम लोगों को संदेश प्रेषित किया गया कि आजादी कितने कठिन मार्गाे से प्राप्त हुई है। पैदल मार्च में मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अमरजीत श्रीवास्तव (टिल्लू), सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव, नगर महामंत्री गुरदीप सिंह, सूरज सिंह, मोनी शर्मा, बबलू कनौजिया, प्रेमचंद, प्रेम चंदन श्रीवास्तव, आर.पी., सरिता सिंह, शिल्पी सिंह, रवि द्विवेदी, मनोज गुप्ता, गोविंदा, प्रभात वर्मा, राकेश पटेल, पुरूषोत्तम टंडन, चंद्रहास वर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता थे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

