हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतन्त्रता दिवस।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। 75 वां स्वतन्त्रता दिवस क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों, शैक्षिण संस्थानों पर झण्डा रोहण किया गया तथा मिष्ठान का वितरण किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे की धूम रही।


नगर पंचायत जैदपुर कार्यालय पर चेयर मैन प्रतिनिधि रियाज अहम्मद द्वारा झण्डा रोहण किया गया। थानाध्यक्ष जैदपुर धीरेन्द कुमार सिंह ने झण्डारोहण किया तथा नगर व क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रा दिवास विकास खण्ड मुख्यालय पर खण्ड शुभकामनाये दी विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने झंडारोहण किया तथा क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर अवर अभियंता प्रमोद कुमार गौतम, आर के प्रकाश, एडीओ पँचायत , जानकीराम, सचिव कृष्ण कुमार सिंह, राकेश श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, मो0 आकिब, अजय वर्मा सहित समस्त ब्लाककर्मी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत बड़ागाँव के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान नूरफातिमा ने झंडारोहण किया। मसौली थाना मुख्यालय पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह थाना सफदरगंज में थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने झण्डारोहण किया। सीएचसी बड़ागाँव पर प्रभारी अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार, यूनिवर्सल एकाडमी पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी , बीईओ कार्यालय पर बीईओ संजय कुमार शुक्ल, सार्वजनिक शिक्षण संस्थान पर प्रबन्धक राममिलन वर्मा, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल पर चेयरमैन पीपी सिंह ने झण्डा फहराया। हाईवे पर स्थित शहाबपुर टोल प्लाजा पर प्रबन्धक सैय्यद एहतिशाम आलम, कम्पोजिट विद्यालय करपिया में ग्राम प्रधान विनोद वर्मा एव राज्य सन्दर्भ समूह के सदस्य प्रधनाध्यापक अवधेश कुमार पाण्डेय ने झन्डा रोहण किया।इंचार्ज प्रधानाध्यापक विश्वनाथ वर्मा, ने़ झण्डा रोहण किया। इसके अतिरिक्त समस्त शैक्षिक संस्थानों, ग्राम पंचायत कार्यालयों पर ग्राम प्रधानों द्वारा झण्डा रोहण किया गया चमन शाह किठूरी मे ग्राम प्रधान द्वारा झंडा रोहण किया गया। तथा मिष्ठान का वितरण कर आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर क्षेत्र में निकली तिरंगा रैली एव हर घर तिरंगा को लेकर लोग देश भक्ति में डूबे नजर आये।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!