अज्ञात युवक ने नंदी को भाला मारकर उतारा मौंत के घाट।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं में दर्ज किया मुकदमा।

बदायूँ। पशुओं पर आए दिन हो रहे हमले के दौरान आए दिन पशुओं की जान जा रही है। ऐसा ही एक मामला सामना आया है। थाना बिसौली क्षेत्र मे किसी अज्ञात युवक ने एक नंदी को भाला मारकर उसे मौंत के घाट उतार दिया गया। तथा पीपल फॉर एनिमल्स के सदस्य विभोर शर्मा ने पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को सूचना दी कि एक नंदी मृत अवस्था मे पडा है। और उसके सीने पर नुकीली चीज द्धारा लगा घाव का निशान भी हैं।  पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने थाना प्रभारी से बात की और विभोर से तुरंत थाना में तहरीर देने को कहा और साथ ही ट्विटर पर उच्च अधिकारियों को सूचित कराया। थाना प्रभारी ने मौके पर पुलिस भेजा और पशु चिकित्सक को बुलाकर पोस्ट मार्टम कराया साथ ही अज्ञात युवक के विरूद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!