बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा* ● कार-ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक कि मौके पर हुई मौत,
इटावा। इटावा जनपद के ऊसराहार थाना अन्तर्गत ताखा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के ग्राम कुदरैल गोल पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है साथ ही घायल युवक को पीजीआई सैफई अस्पताल भेजा गया है।
रात करीब पौने 1 बजे आगरा से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर जा रहे अज्ञात ट्रक की सामने से आ रही कार से भिड़न्त हो गई। इस भीषण हादसे में कार पर सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसे जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए,घायल का सैफई पीजीआई में इलाज को भेजा गया है।
सूचना पर मौके पर पहुंची चौकी कुदरैल पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सैफई पीजीआई पहुंचाया जहां कार चला रहे शिवा पुत्र मिल्की सिंह निवासी महेवा थाना कालपी जनपद जालौन उम्र करीब 35 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।
जबकि प्रिंस चौहान पुत्र रणकेंद्र सिंह निवासी कालपी थाना कालपी उम्र करीब 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि उपरोक्त दोनो व्यक्ति एक्सप्रेस-वे पर रेलिंग का काम देखने जा रहे थे,
प्रिंस का सैफई पीजीआई में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दिलीप बिल्ड कॉम में पेटी कांट्रेक्टर ठेकेदार बताए जा रहे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के कुदरैल गोल चक्कर पर चल रही रेलिंग के काम को देखने के लिए जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने कार को रौंद डाला। कुदरैल चौकी इंचार्ज देव चंद्र ने बताया इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी जा चुकी है।

