बालिकाओं ने मारी बाजी, बालकों ने चखा जीत का स्वाद ब्लाक प्रमुख ने किया विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। ग्रामीण अंचलों से खेल प्रतिभाओं को उजागर करने के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन देवा ब्लॉक के टेराकला स्थित मिनी स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र यादव किया गया। इस दौरान उन्होने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के उपरान्त सौ मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाई। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबाल आदि खेल प्रतियोगिता कराई गई। 100 मी० की बालक वर्ग एथलेटिक्स में पुरुषोत्तम कुमार, 400 मी० की बालक वर्ग एथलेटिक्स में शुभम, 800 मी० की बालक वर्ग एथलेटिक्स में सतेंद्र सिंह विजयी रहे। वहीं कुश्ती में आशीष, शिवा, श्याम, आदर्श कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल की। भारोत्तोलन मे शिवा, रोहित, हिंदुस्तान सिंह ने जीत हासिल की। कबड्डी में शिव और वालीबॉल मे सिंह क्लब ने बाजी मारी। वहीं बालिका भी बालकों से पीछे नहीं रही। बालिका वर्ग में 100 मी0 की रेस मे अंजलि, 200 मी0 मे सोनी सिंह, 400मी0 मे कावेरी सिंह विजयी रही। भारोत्तोलन में सविता रावत, प्रियांशु सिंह विजयी रहे। कबड्डी में कुशुम्भा ने अपना दमखम दिखाया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राम आसरे वर्मा, संयुक्त खंड विकास अधिकारी पूजा पांडे, जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी, खुशबू निगम, संदीप भारती, साक्षी सिंह, रश्मि त्रिपाठी, मंशाराम, बाबूलाल, मोलहेराम आदि लोग मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

