टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट मे आकर बुजुर्ग की हुई मौंत

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

बदायूँ। ककराला में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत के बाद सोमवार सुबह कादरचौक क्षेत्र के गांव सुर्खा में ऐसी ही घटना हो गई। रास्ते में टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 80 वर्षीय देवीराम की मौत हो गई। देवीराम अपने खेत पर सिंचाई करने जा रहे थे।

ग्राम सुर्खा निवासी 80 वर्षीय देवीराम खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक देवीराम सोमवार सुबह चार बजे उठकर अपने खेत पर सिंचाई करने जा रहे थे। उनके खेत के नजदीक हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटा पड़ा था। उस वक्त तार में करंट आ रहा था। अंधेरा होने की वजह से देवीराम को तार दिखाई नहीं दिया। खेत पर जाने के दौरान अचानक उनका पैर तार पर रख गया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर सुबह सात बजे तक देवीराम घर पर चाय पीने नहीं आए तो परिवार वाले उन्हें चाय देने खेत पर गए जहां उनका शव हाईटेंशन लाइन से चिपका देखा। यह देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। विद्युत उपकेंद्र को कॉल करके सप्लाई बंद कराई गई, तब उनके शव को लाइन से अलग किया गया। परिवार वाले उनका शव घर ले गए। उन्होंने बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!