उपजिला मजिस्ट्रेट तथा अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता के उपरांत 52 दिन से चली आ रही न्यायालय की हड़ताल हुई समाप्त
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
अधिवक्ताओं ने उपजिला मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण को बताया न्याय की जीत हड़ताल वापस करने की की घोषणा।
सहसवान। अधिवक्ताओं द्धारा उपजिला मजिस्ट्रेट पर भ्रष्टाचार तथा अभद्र व्यवहार की जाने सहित कई मांगों को लेकर 2 जुलाई से की जा रही अनिश्चितकालीन काम रोको हड़ताल उप जिला मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण के उपरांत नवागंतुक उपजिला मजिस्ट्रेट द्धारा अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से चेंबर में शांतिपूर्ण माहौल में की गई वार्ता के तथा उपजिला मजिस्ट्रेट द्धारा अधिवक्ताओं को पूर्ण सम्मान दिए जाने के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त करते हुए अधिवक्ता साथियों से उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय मंा कार्य करने की घोषणा की जबकि तहसीलदार मजिस्ट्रेट के न्यायालय का कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल द्धारा साथियों को सुनाए गए निर्णय का सभी साथियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया तथा अधिवक्ता एकता संघ जिंदाबाद के नारे गर्मजोशी से लगाए ज्ञात रहे बार एसोसिएशन सहसवान सेंट्रल बार एसोसिएशन सहसवान द्धारा तहसील कार्यालय के उपजिला मजिस्ट्रेट तथा तहसीलदार कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की मांग को लेकर बीते 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन काम रोको हड़ताल की जा रही थी हड़ताल के कारण बाद कार्यों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था अधिवक्ताओं की मांग में उप जिला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह का स्थानांतरण कराए जाने की भी मांग शामिल थी। जिस पर जिला मजिस्ट्रेट दीपा रंजन ने उप जिला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह का राजस्व अधिकारी के रूप में जनपद मुख्यालय बुला लिया तथा उनके स्थान पर जिला मुख्यालय पर तैनात राजस्व अधिकारी के पद पर तैनात उपजिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्रा को सहसवान उपजिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया नवनियुक्त उप जिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्रा ने सहसवान उपजिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने कार्यभार ग्रहण कर लियाl
नवनियुक्त उपजिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्रा द्वारा अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता हेतु सादर आमंत्रित किया जिस पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद जावेद इकबाल नकवी बार एसोसिएशन के सचिव सरफराज उर्फ नवेद नवनियुक्त उप जिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्रा से उनके आमंत्रण पर चेंबर में मुलाकात की दोनों पक्षों में हुई वार्ता के उपरांत तत्पश्चात उप जिला मजिस्ट्रेट द्धारा अधिवक्ताओं को पूर्ण रूप से मान सम्मान दिए जाने के आश्वासन पर अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने उपजिला मजिस्ट्रेट को आश्वासन दिया कि वह अपने अधीनस्थों से वार्ता करने के उपरांत उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में चली आ रही कलम बंद हड़ताल वापस करते हुए अधिवक्ताओं से अपील करेंगे कि वह मंगलवार से उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में कार्य प्रारंभ कर दें तथा पूर्व की भांति बार और बेंच के संबंध मधुर रूप में बनाते हुए कार्य प्रारंभ करेंl उपजिला मजिस्ट्रेट से वार्ता कर लौटे प्रतिनिधिमंडल ने बार एसोसिएशन कार्यालय पर अधिवक्ताओं की हुई एक बैठक में उप जिला मजिस्ट्रेट द्धारा दिए गए आश्वासन तथा उनसे हुई वार्ता अधिवक्ता साथियों को बताई जिस पर अधिवक्ता साथियों ने एक राय होकर उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में मंगलवार से कार्य प्रारंभ करने की घोषणा की वही अधिवक्ताओं ने तहसीलदार मजिस्ट्रेट न्यायालय के 2 जुलाई से चली आ रही अनिश्चितकालीन हड़ताल यथावत रखने की घोषणा की अधिवक्ताओं ने कहा अगर तहसीलदार मजिस्ट्रेट अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से शांतिपूर्ण ढंग में वार्ता करें तो उनके न्यायालय की हड़ताल को भी प्राप्त किया जा सकता है। परंतु जब तक तहसीलदार मजिस्ट्रेट अधिवक्ताओं को पूर्ण मान-सम्मान दिए जाने का आश्वासन नहीं देते तब तक उनकेन्यायालय की हड़ताल यथावत जारी रहेगी। अधिवक्ताओं की बैठक में अधिवक्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से अधिवक्ता एकता संघ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि संगठन ही शक्ति है। संगठन की शक्ति के बल पर अधिवक्ताओं की जीत हुई है।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

