थाना कोतवाली के ठीक पीछे शांति भंग कर रही दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ बदायूं 9719216984
उपजिला मजिस्ट्रेट ने मुचलको में पाबंद कर किया रिहा।
सहसवान। थाना कोतवाली के ठीक पीछे झगड़ा फसाद कर रही दो महिलाओं सहित चार लोगों को थाना कोतवाली पुलिस ने शांति भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार किया। जबकि तीन पुरुष भागने में सफल हो गए जिन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस तलाश कर रही है। मामला नगर के मोहल्ला ईसापुर नवादा डार्लिंग रोड का हैl मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के ठीक पीछे बेखौफ दो परिवार के लोग भूमि कब्जे को लेकर एक दूसरे को जान से मार देने के लिए आमदा हो गए विशेष रुप से महिलाएं भी सक्रिय थी। मामले की जानकारी पुलिस को जैसे ही लगी पुलिस मौके पर पहुंच गई दोनों पक्ष की दो महिलाओं सहित चार लोगों को शांति भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार करते हुए अपराध पंजीकृत कर उन्हें उपजिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया जहां उपजिला मजिस्ट्रेट ने उन्हें दो दो लाख रुपए के निजी मुचलके में पाबंद करते हुए न्यायालय से रिहा कर दिया। जबकि शांति भंग करने के जुर्म में फरार नामजद अभियुक्त जैकी,विरोधी पुत्रगण सज्जन दूसरे पक्ष के संजय पुत्र जंग बहादुर को थाना कोतवाली पुलिस तलाश करने में जुट गई है।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ बदायूं 9719216984

