जनता के बीच बढ़ रही सपा की लोकप्रियता: सुरेश यादव

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। बुधवार को सदर विधानसभा के विकास खण्ड बंकी के ग्राम पंचायत पिपरतला के मजरे धरसनिया के वर्तमान प्रधान विनोद यादव के द्वारा समाजवादी सदस्यता अभियान का कैम्प लगाकार सैकङो महिलाओ एवम पुरुष को सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव के द्वारा समाजवादी सदस्यता ग्रहण कराई गयी। सदर विधायक वह पर उपस्थित लोग को सम्बोधित करते हुऐ कहा की सपा सरकार के कार्यकाल मे अखिलेश यादव ने गरीबो महिलाओ को समाजवादी पेंशन दी। विधवा पेंशन, किसानो की सिंचाई मुक्त, बेरोजगारो को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेको योजनाऐ चलाई थी। लेकिन प्रदेश की सरकार ने बदले की भावना से कार्य करते हुए समाजवादी पार्टी की जनहित की योजनाओ को बंद कर दिया और समाजवादी पार्टी सिर्फ राजनीतिक दल ही नही बल्कि अविरल विचारधारा है। समाजवादी पार्टी की नीतियां ही युवाओ के भविष्य का निर्धारण कर सकती है। समाजवादी पार्टी मे हर वर्ग का विकास हुआ। अखिलेश यादव की दूरदर्शी सोच के परिणाम स्वरुप 102/108 एम्बुलेंस चलाई गई। वर्तमान सरकार के पास जिसका कोई तोङ नही है। केवल ङायल 100 का नाम बदलकर 112 कर दिया। यूरिया का वजन पाच किलो कम कर दिया। ङालर के मुकाबले रूपया गिर रहा है। किसान नौजवान सभी परेशान है। सङको की हालत जर्जर है। सरकार सिर्फ झूठे वादे करने मे लगी है। तथा देश की सम्पतिया बेच रही है। आने वाले समय मे देश की जनता को इसके गम्भीर परिणाम भुगताने होगे और किसान मजदूर नौजवानो  का हित केवल सपा सरकार मे हो सकता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, प्रतीम सिंह वर्मा, रामचन्द्र यादव, हरिकरन, नीलू प्रधान कुरौली, कुन्दन सिंह प्रधान असेनी, जितेन्द्र पटेल प्रधान माती, वीरेन्द्र प्रधान मौर्य, कामता यादव, विनय यादव, सुरेंद्र यादव, राम सुमिरन आदि लोग उपस्थित हुए।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!