दहेज हत्या के आरोप मे पूर्व प्रधान व उसके बेटे सहित चार लोगो के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
20 लाख रुपये व एक कार दहेज मे देने की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया था।
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव कुरऊ में विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान व उसके बेटे समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 19 अगस्त को पूर्व प्रधान की पुत्रवधू ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया था लेकिन इसमें कार्रवाई नहीं हुई थी। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम कुरऊ निवासी संतोष सिंह के मुताबिक उसकी बेटी शिखा ने गांव के ही पूर्व प्रधान जयवीर सिंह के बेटे मोहित से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। इससे उसे एतराज नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान के परिवार को शादी में कार और रुपये नहीं मिले थे। इससे उन्होंने शिखा को परेशान करना शुरू कर दिया। उनसे 20 लाख रुपये और एक कार दहेज में मांगी गई। जब वह रुपये नहीं दे पाए तो ससुराल वालों ने शिखा को घर से निकाल दिया। इस पर शिखा ने सभी लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। करीब तीन माह पहले शिखा को जलाकर मारने की कोशिश की गई। इस संबंध में पूर्व प्रधान के बेटे मोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। 19 अगस्त को शिखा ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर थाना पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया लेकिन उस वक्त संतोष सिंह ने तहरीर नहीं दी थी। मंगलवार को संतोष ने तहरीर दी। उसके आधार पर पुलिस ने जयवीर, बेटे मोहित, पत्नी पुष्पा और दूसरे बेटे शोभित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

