सांसद सहित अन्य भाजपा नेता दोषमुक्त

, बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। विधानसभा चुनाव 2017 के अंतर्गत विधानसभा जैदपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह रावत व 4 अन्य के विरुद्ध विधानसभा जैदपुर उड़न दस्ता प्रभारी ओम प्रकाश के द्वारा तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार के इशारे दिनांक 28 जुलाई 2017 को आदर्श चुनाव आचार सहिता के उल्लघंन का एक मामला दर्ज कराया था। जिसमे विवेचक द्वारा आरोप पत्र न्यायालय एम.पी./एमएलए कोर्ट को प्रेषित किया गया। जिसके विरुद्ध सांसद उपेन्द्र सिंह रावत व 4 अन्य उच्च न्यायालय आरोप पत्र क्वासिंग में गये थे। उच्च न्यायालय के विद्वान् अधिवक्ता अजीत कुमार की दलीले सुनने के बाद उक्त मामले में प्रोसीडिंग स्टे कर दिया। उच्च न्यायालय के आदेश को एम.पी./एमएलए कोर्ट बाराबंकी में अधिवक्ता पुष्पेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा दाखिल किया गया। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने ये पाया गया कि उक्त आरोप पत्र गलत तथ्यों के आधार पर न्यायालय एम.पी./एमएलए कोर्ट बाराबंकी को प्रेषित किया गया था सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने उक्त आरोप पत्र को क्वेश करने का पर्याप्त आधार पाते हुए आरोप पत्र क्वेश कर दिया। जिसके अनुपालन में अधिवक्ता पुष्पेन्द्र कुमार सिंह ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं-19 विपिन कुमार यादव के न्यायालय में दाखिल किया गया जिसमे विपिन कुमार यादव ने उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उक्त पत्रावली को दाखिल दफ्तर करने का आदेश पारित किया।

, बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

 

Don`t copy text!